उत्तराखंडदेहरादूनहल्द्वानी

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त, प्रोफेसर लोहनी संभालेंगे जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। बुधवार को राज्यपाल ने इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, प्रो० लोहनी मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग में हैं। उन्हें अब कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो तक के लिए यूओयू का कुलपति नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह की संस्तुति के बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेवारत हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष रहे प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्ति किया गया है।

Related Articles

Back to top button