उत्तराखंडदेहरादून

प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड के गड्डे में डूबकर बच्चे की दर्दनाक मौत, ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून में प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में निर्माण कार्य के लिए बने गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। एसएसपी अजय सिंह ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।

जितेंद्र कुमार निवासी मिल कॉलोनी शिवपुरी प्रेमनगर मंडी में काम करता है। जितेंद्र का 05 वर्षीय बेटा अधीर कुमार गुरुनानक स्कूल में पढ़ता है गुरुवार को अधीर खेलने के लिए निकला। अधीर काफी देर तक घर नहीं पहुंचा। तब परिजन उसकी तलाश करते रहे। इसी दौरान परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी की पुलिस को सूचना दी। रात करीब 10 बजे पुलिस और स्थानीय लोगों ने देखा कि दशहरा ग्राउंड में तीन से चार फीट के गड्ढे में एक बच्चा पड़ा हुआ है। पुलिस ने गड्ढे से बच्चे को बाहर निकाला।

जांच पड़ताल कर बच्चे का शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया। आज शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जायेगी। एसएसपी ने निमार्ण कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button