उत्तराखंडदेहरादून

कलयुगी मां ने अपनी सात माह की मासूम बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला

देहरादून जनपद के विकासनगर में मां की ममता शर्मसार हुई है। विकासनगर की एक महिला ने अपनी सात महीने की बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इस मामले में बच्ची के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर पर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी बेटी बीमार चल रही थी। जिस वजह से वो डिप्रेशन में चली गई। बच्ची से परेशान होकर उसने उसे पानी की टंकी में डुबाकर मौत दे दी। महिला का कबूलनामा सुनने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए।

महिला का एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है। थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button