उत्तराखंडहल्द्वानी

सीएम धामी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर की चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति धनखड़ अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के समापन के बाद दिल्ली लौटने से पूर्व हल्द्वानी पहुंचे थे। हेलीपैड परिसर में संपन्न इस भेंटवार्ता के दौरान राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यात्रा से प्रदेश को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्यपाल गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से जमरानी बांध परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

Related Articles

Back to top button