
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा द्वारा प्रसारित AI वीडियो को लेकर CO डालनवाला को तहरीर सौंपी है। हरदा के साथ थाने में सैकड़ों समर्थक पहुंचे थे। हरीश रावत ने तहरीर में कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ का सहारा लेकर राजनीति करती है। यहां उन्होंने भाजपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया है।
भाजपा देश के कानून को अपने हित में तोड़ मरोड़ कर लाने की राजनीति कर रही है। भाजपा के इसी झूठ और प्रपंच की वजह से उत्तराखंड में कांग्रेस को 2017 में नुकसान उठाना पड़ा। जब इन्होंने शुक्रवार को जुमे की नमाज की छुट्टी का झूठ परोसा, लेकिन भाजपा छुट्टी का कोई गजट नोटिफिकेशन आज तक नहीं दिखा पाई है। साल 2022 में एक बार फिर से भाजपा ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का झूठ बोला। अब एक बार फिर एआई का सहारा लेकर फिर से उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है।
मुझे देश द्रोही बताया जा रहा है। पाकिस्तान को सूचनाएं देने वाला बताया जा रहा है। एआई से प्रपंच रचकर भाजपा फिर से झूठ का सहारा ले रही है। इस बार मैंने तय किया कि प्राण तो चले जाएंगे, मगर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करूंगा।

