उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड के 8 हजार उपनल कर्मियों के लिए खुश खबरी, धामी सरकार ने किया समान कार्य समान वेतन का आदेश जारी

उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मियों के लिए समान कार्य समान वेतन का आदेश जारी कर दिया है। उपनल कर्मचारी संगठन लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। दस साल की सेवा वाले आठ हजार से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ दिए जाने का शासनादेश जारी होने पर मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

सचिव सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी ने उत्तराखंड शासन की ओर से यह आदेश जारी किया है। इस आदेश में 12 नवंबर 2018 को कट ऑफ डेट रखा गया है। शासन से जारी आदेश के अनुसार अकुशल क्रमिक का वेतन लेवल वन , अर्ध कुशल श्रमिक का वेतन लेवल टू , कुशल कर्मी का लेवल चार, उच्च कुशल का लेवल सात और अधिकारी वर्ग को लेवल 10 की बेसिक सैलरी में अनुमन्य की गई है।

उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने सरकार के इस फ़ैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी कैबिनेट मंत्री और उपनल कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के लिए बनायी गई समितियों के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker