उत्तराखंडचंपावत

चंपावत में गैस एजेंसी मैनेजर ने की खुदकुशी, काम के दबाव को लेकर तनाव में थे मैनेजर

चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के एक प्रबंधक की खुदकुशी से शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार की रात गैस एजेंसी के प्रबंधक 55 वर्षीय दयाल रावत ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गैस प्रबंधक दयाल रावत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि गैस वितरण के दबाव के चलते यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

घटना का असर रुद्रपुर तक देखने को मिला जहां गैस सिलिंडर की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker