
गदरपुर में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा को अज्ञात ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। फायर की आवाज सुन परिजनों में हड़कंप मच गया। देर रात डेढ़ बजे करीब अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुन पास में सो रही उनकी पत्नी जसविंदर कौर ने शोर मचा दिया।
शोर शराबा होने पर स्वजन और आसपास के लोग एकत्र होते तब तक हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष जसवीर चौहान, उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली।
एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया पुलिस ने मौके पर पहुंच निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली है। उन्होंने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



