उत्तराखंडऊधमसिंह नगर

जिला अधिकारी 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को 70 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ विजिलेंस की टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। लंबे समय से आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी वसूली का यह अभियान छेड़े हुए थे जिसकी शिकायत लगातार सरकार और विजिलेंस तक भी पहुंच रही थी। विजलेंस के द्वारा जिला आबकारी अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

विभाग को एक लिखित शिकायत भी मिली थी। जांच में मामला सही पाया गया। जानकारी के मुताबिक कारोबारी 10 लाख रुपए की शराब उठान में जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को 30000 रूपए पहले दे चुका था। प्रतिशत के हिसाब से उसे 70000 रूपए और देने थे।

विजिलेंस आरोपी के दफ्तर और घर में छापेमारी कर जरूरी दस्तावेज खंगाल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर भ्रष्टाचारियों पर लगातार कार्रवाई से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker