उत्तराखंडदेहरादून

हिमालय दिवस पर सीएम धामी ने की घोषणा, जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री ने सभी को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही हिमालय के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहे लोगों का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय के सरोकारों से जुड़े विषयों के लिए महानिदेशक यूकॉस्ट दुर्गेश पंत के संयोजन में एक कमेटी बनाई जायेगी।

मुख्यमंत्री ने हिमालय के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने वर्ष के दौरान देहरादून में तापमान में वृद्धि और जलवायु परिवर्तन की चिंताओं का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने हिमालय के महत्व को समझने की आवश्यकता पर बल दिया और जल स्रोतों और नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए स्प्रिंग एंड रिवर रिज्यूवनेशन
अथॉरिटी के गठन की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने यूकॉस्ट द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय पांचवें देहरादून, अन्तरराष्ट्रीय साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया। यह महोत्सव छह जनपदों देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ स्थित इंजीनियरिंग कॉलेजों में किया जायेगा। सीएम ने कहा जलवायु परिवर्तन तेजी से हो रहा है।

उत्तराखण्ड की जनसंख्या सवा करोड़ है और व्यवस्था हर साल लगभग 10 करोड़ लोगों के लिए करनी पड़ती है। उत्तराखण्ड के लिए योजना बनाते समय राज्य में आने वाली फ्लोटिंग पोपुलेशन को ध्यान में रखकर योजना बनाने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker