
देहरादून की एसटीएफ टीम ने पाकिस्तानी आईएसआई से जुड़े एक हैंडलर को गिरफ्तार किया है,जो लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त बताया जा रहा था। आरोपी पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि तालीबानी विक्रांत कश्यप लंबे समय से देहरादून में रहा था। यहां वह एक कार वर्कशॉप में काम करता था। वह पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में था और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल था।
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी विक्रांत कश्यप केवल सूचनाएं ही नहीं भेज रहा था, बल्कि वह भारत में ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ नामक संगठन का प्रचार-प्रसार भी कर रहा था। वह युवाओं को बरगलाने और कट्टरपंथ की ओर धकेलने की साजिश में जुटा था। एसटीएफ को उसके पास से कई ऐसे डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जो उसके आतंकी संगठनों और पाकिस्तानी हैंडलर्स से संबंधों की पुष्टि करते हैं।



