उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में हुई विक्रम शर्मा की हत्या का खुलासा हो गया है। उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त कार्रवाई में मामले से जुड़े दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि छह आरोपित अभी फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश तीन माह पहले ही रच ली गई थी। आरोपी पहले जमशेदपुर और नोएडा में विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन उसके साथ हमेशा लोगों के रहने के कारण योजना सफल नहीं हो सकी। घटना से करीब 3 महीने पहले साजिश में शामिल एक आरोपी ने उसी जिम को ज्वॉइन किया था, जिसमें विक्रम शर्मा जाता था।

पुलिस की मानें तो घटना के दिन भी आरोपी ने ही अपने अन्य साथियों को फोन के माध्यम से विक्रम शर्मा के जिम में होने की जानकारी दी थी। घटना के बाद भागने के लिए आरोपियों ने हरिद्वार से स्कूटी और बाइक रेंट पर ली थी। जिसका उन्होंने भागने में इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित हैं। सभी वांछित आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

सिल्वर सिटी मॉल में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने खुलासा किया है। जिसके तहत दून पुलिस ने अक्षत ठाकुर और राजकुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक,6 आरोपी फरार चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker