उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: मेहंदी समारोह में नाचने के दौरान एक युवक की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली, महिला घायल

देहरादून के नेहरू ग्राम में मेहंदी समारोह में डांस करने के दौरान एक युवक की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। इससे एक महिला घायल हो गई। इससे महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। फायरिंग की आवाज और युवती को गोली लगते ही समारोह में हड़कप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको हिरासत में लिया गया। साथ ही पुलिस द्वारा पिस्टल को जब्त करते हुए लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

गढ़वाली कॉलोनी नेहरूग्राम निवासी कमल कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर पर शादी से पूर्व मेहंदी का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने आए परिचित लक्ष्मण सिंह नेगी समेत कई लोग नाच रहे थे। उन्होंने अपनी कमर में लाइसेंसी पिस्टल लगाई थी। नाचने के दौरान ही पिस्टल से अचानक गोली चल गई। इससे उनकी साली नीलिमा घायल हो गईं। उन्हें फौरन कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया।

जांच में पता चला कि जिस युवती की शादी का समारोह था, आरोपी लक्ष्मण सिंह नेगी उसके साथ डीएल रोड स्थित निजी अस्पताल में नौकरी करता है। इसी जान पहचान के कारण वह समारोह में शामिल होने आया था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पिस्टल को भी जब्त कर लिया है। अब उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker