उत्तराखंडदेहरादून

वरिष्ठ आइएएस आबकारी आयुक्त हरीश चंद्र सेमवाल का हाल जानने अस्पताल पहुँचे सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिनर्जी अस्पताल पहुँच कर वहां भर्ती आबकारी सचिव श्री हरिचंद सेमवाल का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से सेमवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। अस्पताल निदेशक कमल गर्ग ने बताया कि बीपी बढ़ने की वजह से ब्रेन हेमरेज की समस्या हो गई थी। अभी आइसीयू में उन्हे रखा गया है, हालत स्थिर बनी है। वह थोड़ा थोड़ा बोल रहे है। विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी सेहत की निगरानी और उपचार कर रहे है।

Related Articles

Back to top button