उत्तराखंडदेहरादून

सीएम धामी स्वच्छता का संदेश देने सड़कों पर उतरे लगाया झाड़ू, विशेष सफाई अभियान में लिया भाग

पुष्कर सिंह धामी ने बल्लूपुर चौक पर आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

नगर निगम, देहरादून द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाना है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता की भागीदारी सबसे अहम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक हर नागरिक अपने घर, गली और शहर की सफाई को अपनी जिम्मेदारी नहीं मानेगा तब तक स्थायी बदलाव संभव नहीं है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker