उत्तराखंडदेहरादून

सीएम धामी ने प्रदेश में शीतलहर में अलाव एवं कंबल वितरण करने हेतु जारी की बड़ी धनराशि

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए अलाव जलाने और कम्बल वितरण के लिए 2024-25 वित्तीय वर्ष में 13 जनपदों के लिए 1.35 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें पौड़ी गढ़वाल के लिए 15 लाख और शेष 12 जिलों को 10 लाख प्रति जनपद दिए जाने की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अस्कोट का नामकरण शहीद नायक सैनिक खुशाल सिंह अधिकारी (सेना मेडल) के नाम पर किये जाने की स्वीकृति दी है।

Related Articles

Back to top button