
”जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम पर देहरादून में 23 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ आज सोमवार को परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किया। इस दौरान परेड ग्राउंड में लगे स्टालों का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम ने यहां पर सेल रोटी बनाई।
भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर सीएम धामी शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, सविता कपूर, मेयर सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे।
कार्यक्रमों की एक और खास बात ये भी रहेगी कि कार्यक्रम स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा। इसमें टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र और सहायक उपकरण वितरण भी शामिल होगा। सीएम धामी परेड ग्राउंड से ही वर्चुअली राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।
चार वर्षों में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां को छुआ है। प्रदेश की जनता, सरकार के विकास और कल्याण के कामों से संतुष्ट है। जनता की यही संतुष्टि वर्तमान सरकार के शेष एक वर्ष में अधिक कर्मठता और क्षमता से काम करने की प्रेरणा दे रही है।



