उत्तराखंडदेहरादून

टनकपुर से देहरादून के मध्य ट्रेन संचालन की मिली स्वीकृति, सीएम धामी ने रेल मंत्री का जताया आभार

रेल मंत्रालय ने टनकपुर-देहरादून के मध्य नई ट्रेन के संचालन को स्वीकृति दे दी है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई ट्रेन के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है।

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के निवासियों को राज्य की राजधानी देहरादून तक सफर करने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा नहीं है। ऐसे में उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, खटीमा, बनबसा आदि के लोग रोडवेज बस से महंगा सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इस नई ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

Related Articles

Back to top button