उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी नगर पालिका चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के पांच कैंडिडेट्स में होगी जंग

मसूरी में नगर पालिका चुनाव अध्यक्ष पद के लिए पांच कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं। 13 वार्डों में 62 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। मसूरी नगर पालिका परिषद के चुनाव में मनीषा खरोला सहित सभासद में दो लोगों ने नाम वापस लिया है। जिस पर अब भाजपा से मीरा सकलानी, कांग्रेस से मंजू भंडारी, निर्दलीय उपम पवार गुप्ता, निर्दलीय शकुंतला पवार और निर्दलीय नैंसी हैं।

मसूरी में बीजेपी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीरा सकलानी ने विभिन्न वार्डों के सभासदों के साथ मसूरी टिहरी बस स्टैंड से गांधी चौक तक जनसंपर्क किया और लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की।

मसूरी नगर पालिका की भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीरा सकलानी ने कहा कि विपक्ष लगातार उनको बाहरी बता रहा है, जबकि उनका उनका परिवार मसूरी में पला पड़ा है उनके बच्चों की शिक्षा मसूरी में हुई है बाहरी नहीं, उन पर भारी पड़ने वाली है और इस बात को प्रमाणित मसूरी की जनता करेगी जब वह अपना आशीर्वाद उनको और उनके सहयोगी सभासदों को देगी।

Related Articles

Back to top button