उत्तराखंडदेहरादून

बीजेपी ने जारी की नई टीम,  42 सदस्यीय को मिली जिम्मेदारी , पहली बार बनाई गई महिला महामंत्री

उत्तराखंड बीजेपी की नई टीम की घोषणा हो गई है। 42 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पहली बार पांच महिलाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिसमें दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

 

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के मद्देनजर इस टीम का चयन किया गया है। देहरादून महानगर के अनिल गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नैनीताल के राजेंद्र सिंह बिष्ट, उधम सिंह नगर के श्रीपाल राणा, रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से पूर्व विधायक यतीश्वरानंद, कोटद्वार के शैलेंद्र सिंह बिष्ट, रुड़की के राकेश गिरी और उत्तरकाशी के स्वराज विद्वान को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा वित्तीय प्रबंधन के लिए पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और साकेत अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि मनवीर चौहान को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। महिला मोर्चा की कमान रुचि चौहान भट्ट को सौंपी गई है। वहीं, किसान मोर्चा का नेतृत्व अब महेन्द्र सिंह नेगी करेंगे।

 

विनय गोयल, राजेंद्र नेगी, प्रदीप जनौटी, विकास तिवारी को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक, हिमांशु सगतानी को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, करुण दत्ता, गौरव सिंह, गंधार अग्रवाल, लाल सिंह कोरंगा को प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक और प्रवीण लेखवार को प्रदेश आईटी संयोजक बनाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker