उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में मुजफ्फरनगर के B.Tech के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। इसमें 22 वर्षीय छात्र की जान चली गई। मृत छात्र दिव्यांशु जाटराना मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।

दून अस्पताल में घायल युवक की इलाज के दौरान देर रात में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी था।

दोनों पक्षों के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं और कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर उनके बीच पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते 23 मार्च की रात को दोनों पक्षों के बीच आपस में विवाद और मारपीट की घटना हुई थी।

पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपी छात्रों को हिरासत में लिया है।इस मामले में पुलिस ने बीबीए के छात्र युवराज कुमार निवासी ग्राम चांदी आरा जिला भोजपुर बिहार, बीटेक के छात्र मधुर निवासी ग्राम गंगापुर रोड रूद्रपुर, उधमसिंहनगर व शिवम शर्मा निवासी बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, पटना बिहार को हिरासत में ले लिया है। तीनों विभिन्न कॉलेज में अध्ययनरत हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker