उत्तराखंडपौड़ी

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास तोताघाटी में ट्रक पर गिरा भारी भरकम बोल्डर, चालक की दर्दनाक मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास तोता घाटी में पहाड़ से अचानक भारी-भरकम पत्थर गिरने से एक ट्रक उसकी चपेट में आ गया, जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पहाड़ी से आए छोटे-बड़े पत्थर ने ट्रक को चपेट में ले लिया था और एक विशाल बोल्डर ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए सीधे चालक के ऊपर जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। टीम ने काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

मृतक चालक मूल रूप से कर्णप्रयाग, चमोली का निवासी था और उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को ट्रक से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी देवप्रयाग भिजवा दिया है और मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। सुबह सड़क से मलबा और बोल्डर हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker