
देहरादून में राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंदा डाला। चारों की मौके पर ही मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए। 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही इनोवा कार का भीषण हादसा हुआ था। उस हादसे में कार सवार 6 युवाओं की मौत हो गई थी। चालक फरार है, लेकिन वाहन को बरामद कर लिया गया है।
देहरादून राजपुर रोड पर इस हादसे में चारों मजदूरों की जान चली गई। इस कार ने फिर एक स्कूटर को भी टक्कर मारी, दो लोग घायल है। चंडीगढ़ नंबर की कार में चार से पाँच लोग बताए जा रहे हैं, जो कि मसूरी की ओर से आ रही थी।
देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया राजपुर रोड पर हुई एक्सीडेंट की घटना पर काम किया जा रहा है। वाहन के दिल्ली से क्रय किए जाने की जानकारी मिली है। जिस संबंध में रात को ही देहरादून पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई। टीम ने इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई है। देहरादून पुलिस की विशेष टीम ने रात को ही चंडीगढ़ पहुंचकर वाहन मलिक के संबंध में जानकारी ली।