उत्तरकाशीउत्तराखंड

पुरोला मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर हुई मौत

नौगांव-पुरोला मोटरमार्ग पर द्वारा सेरी के पास एक आल्टो कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मृतक की पहचान बिशनलाल (30) पुत्र सुंदरा, निवासी गढ़ खाटल, नौगांव (बड़कोट) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपनी आल्टो कार (UA07K 0243) से पुरोला जा रहा था और पुरोला निवासी जगत चंद असवाल के बगीचे में काम करता था।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नौगांव पुलिस घटना स्थल पर खोज और बचाव कर रही हैं। जिसमे चालक की दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भिजवाया।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker