उत्तराखंडटिहरी

टिहरी में ग्राम प्रधान,वन दरोगा समेत तीन पर भालू ने किया हमला, ग्रामीणों में DFO के प्रति आक्रोश

टिहरी के चंबा-धरासू मोटर मार्ग पर सुल्याधार के पास एक खूंखार भालू ने ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह रावत, फारेस्टर अजयपाल पंवार और विनोद सिंह रावत पर हमला कर घायल कर दिया।

तीनों व्यक्ति काफी देर तक भालू से लड़ते रहे और अंत में उसे दूर भगाने में कामयाब हुए, लेकिन इस दौरान तीनों घायल भी हो गए। भालू ने उनके शरीर पर अपने नाखूनों से जख्म बना दिए। उसके बाद अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंचे और कण्डी व कंधों के सहारे उन्हें सड़क तक लाए।

कुछ दिनों पूर्व इसी जगह पर सुल्याधार निवासी एक महिला को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वन विभाग के डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर को खतरे से अवगत कराया गया था, लेकिन उन्होंने बिना हथियारों के केवल लाठी डंडों के सहारे विभाग के कुछ लोगों को लोगों को मौके पर भेजा। उन्होंने कहा कि आज जो घटना हुई उसके लिए डीएफओ जिम्मेदार है

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker