उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में हवन के दौरान आश्रम के कमरे में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में हवन के दौरान अचानक आग लग गई, आग से कमरे में आराम कर रहे आश्रम के सेवक झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आनन-फानन में सेवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, भुवन एन्क्लेव राजा गार्डन में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर स्थित है। यहां एक छोटा सा आश्रम भी बना हुआ है। बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने कमरे के अंदर हवन किया और फिर आराम करने लगे। इसी बीच हवन से गद्दों में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ गई और कमरे में मौजूद मन कामेश्वर गिरी झुलस गए।

सूचना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाते हुए कमरे से सेवक को बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया। यहां अधिक सुविधा न होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button