उत्तराखंडदेहरादून

पहाड़ों रानी मसूरी की सड़कों पर ई-रिक्शा ने दिखाया दम

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आपने ई- ऑटो रिक्शा दौड़ते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन अब पहाड़ो में भी जल्द ई- ऑटो रिक्शा दौड़ते हुए दिखाई दे सकता है। मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी, पुलिस और एआरटीओ देहरादून ने मजदूर संघ के पदसाथ माल रोड में ई रिक्शा का ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न किया गया इसके बाद इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी इसके बाद मसूरी माल रोड में ई रिक्शा संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा।

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि माल रोड में साइकिल रिक्शा से लोगों को असुविधा होती थी, लेकिन अब ई-रिक्शा के आने से जहां पर्यटकों को सुविधा मिलेगी वहीं प्रदूषण पर भी नियंत्रण होगा। उन्होंने कहा कि अभी इसका ट्रायल किया गया है और उम्मीद है कि आगे शीघ्र इस पर कार्य पूरा होगा।

Related Articles

Back to top button