उत्तराखंडकुमाऊं

टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर नाले में बही मैक्स गाड़ी, 9 लोग थे सवार

टनकपुर क्षेत्र में भारी बारिश के चलते एक मैक्स वाहन टनकपुर पूर्णागिरि रोड पर बहने वाले किरोड़ा नाले में बह गया। इस हादसे की सूचना पर एसडीएम आकाश जोशी मौके पर पहुंचे। साथ ही एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया।

जीप में कुल 9 लोग सवार थे। सात लोगों को टीम द्वारा रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। एक महिला की मौत भी हुई है, जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

हादसे में 17 वर्षीय किशोरी बलविंदर कौर पुत्री सुखविंदर सिंह की मौत हुई है, जबकि पवनदीप कौर, अमनदीप कौर, सीमा, चालक उवेश पुत्र खुर्शीद घायल हुए हैं अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button