
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के चंडी घाट के लिए निकली। योगी आदित्यनाथ के सबसे छोटे भाई महेंद्र ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई मंत्री,विधायक,कई राजनीतिक दलों के नेता,साधू संत शामिल हुए।
सुबह करीब 8:50 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और जनप्रतिनिधि अंतिम यात्रा में शामिल हुए। करीब 11:40 बजे अंतिम यात्रा हरिद्वार के चंडी घाट पहुंची। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार की रस्में निभाई गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान वह काफी भावुक दिखाई दिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण सहित हरिद्वार के स्थानीय नेता और उत्तराखंड भाजपा के नेताओं के साथ ही उत्तर प्रदेश के नेताओं का भी हरिद्वार चंडी घाट श्मशान पर पहुंचना जारी है।
हरिद्वार चंडीघाट पर अखिल भारतीय परिषद (निरंजनी) एवं मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज, श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (महानिर्वाणी) के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज भी मौजूद हैं।
आदित्यनाथ और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।



