उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड कैबिनेट ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट और डिमॉन्स्ट्रेटर के मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। सरकार ने पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में तैनात डॉक्टरों के मानदेय में अंतर को बरकरार रखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक मानदेय देने का निर्णय लिया है।

 

नई व्यवस्था में रेजिडेंट डाक्टरों को 80 हजार से 1.10 लाख रुपये प्रतिमाह तक मानदेय मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात डाक्टरों के लिए मैदानी क्षेत्रों की तुलना में अधिक मानदेय निर्धारित किया गया है। जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में वेतन 76 हजार से बढ़ाकर 85 हजार रुपये और मैदानी क्षेत्रों में 71 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये मासिक किया गया है। इसी तरह पर्वतीय क्षेत्रों में डिमॉन्स्ट्रेटर को 76 हजार की जगह 85 हजार और मैदानी क्षेत्रों में 71 हजार की जगह 80 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

 

सरकार के इस फैसले को उत्तराखंड की पर्वतीय स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब यह देखना होगा कि बढ़े हुए मानदेय के बाद कितने डॉक्टर पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा के लिए आगे आते हैं और इसका सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं पर कितना असर पड़ता है।

Related Articles

Back to top button