उत्तराखंडदेहरादून

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने को लेकर कांग्रेस का हमला, अग्निवीरों के भविष्य को लेकर सवाल

कांग्रेस ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपक जलाने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा, कहा कि महंगाई में गरीबों की चिंता नहीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह और डॉ. हरक सिंह रावत ने योजना को लेकर अपनी आपत्ति जताई।

उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा अग्निवीर योजना से युवाओं के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। योजना को समाप्त करने की मांग की गई। उन्होंने कहा उत्तराखंड की सैन्य परंपरा अत्यंत गौरवशाली रही है। अग्निपथ योजना के कारण युवाओं में सेना में भर्ती होने का क्रेज कम हुआ है।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि योजना के तहत केवल 25 प्रतिशत युवाओं को ही सेना में दोबारा नौकरी का अवसर मिलेगा तो शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों का क्या होगा। सरकार को इन युवाओं के रोजगार की ठोस व्यवस्था करनी चाहिए।

इसके साथ ही कांग्रेस ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर दीप जलाने की अपील पर सवाल खड़े किए। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा आज जब देश भर में कई परिवारों के सामने दो वक्त के भोजन की चुनौती है, ऐसे वक्त में तेल के दीए जलाने की बजाय जरूरतमंदों की मदद पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker