
प्रदेश के अधिकांश जिलों में कल गुरुवार 6 अगस्त को भी भारी बारिश देखने को मिलेगी। भारी बारिश के आसार को देखते हुए। देहरादून,बागेश्वर और चमोली में कक्षा एक से 12वीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए है। प्रभारी जिलाधिकारी एनएस नबियाल के आदेशानुसार, जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। भारी बारिश का आशंका का देखते हुए शासन-प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। आपदा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से ही एसडीआरएफ समेत अन्य रेस्क्यू टीमों को तैनात किया हुआ है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।




