
मसूरी के मॉल रोड पर देर रात हरियाणा से आए एक पर्यटक ने कथित तौर पर स्थानीय महिला और उसके पति पर प्लास्टिक के क्रेट से हमला कर दिया। हमले में महिला घायल होकर बेहोश हो गई, जबकि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पर्यटन स्थलों पर कड़ी निगरानी की मांग की है।
https://www.facebook.com/share/r/1CiQMUCb7M/
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पर्यटक ने सामने की दुकान से प्लास्टिक का क्रेट उठाकर हमला कर दिया। क्रेट का जोरदार वार महिला के सिर पर लगा। जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। वहीं उसके पति पर भी कई बार वार किया गया आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।




