उत्तराखंडदेहरादूनहिमाचल

हिमाचल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, उत्तराखंड कूच पर निकले निहंग सिख, भारी पुलिस और आईटीबीपी बल तैनात

निहंग सिख ने उत्तराखंड कूच का ऐलान किया था, उसी को देखते हुए उत्तराखंड के देहरादून जिले में हिमाचल और यूपी बॉर्डर पर हाई अलर्ट किया गया है। राज्य की सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कुल्हाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सबसे अधिक सख्त दिखाई दी। यहां भारी संख्या में उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान तैनात किए गए हैं। देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार किसी भी समूह को बिना आवश्यक जांच और अनुमति के उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

निहंगों को बार्डर पर ही रोका जाएगा। मौके पर एसपी देहात पंकज गैरोला, कोतवाल राजीव रौथाण समेत कई अधिकारी मौजूद हैं। इसी के साथ ही डाकपत्थर पुल पर भी पुलिस की तैनाती है। डाकपत्थर बैराज पुल पार हिमाचल क्षेत्र पड़ता है।

सभी निहंगों को पांवटा साहिब गुरुद्वारे में भेज दिया है। जहां पर उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी भी गए हैं। उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों के साथ पांवटा साहिब गुरुद्वारे में निहंगों की बैठक चल रही है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker