
मसूरी नगर पालिका परिषद को ई-मेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में नगर पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई है।
https://www.facebook.com/share/18jcfrZQ6H/
धमकी भरे मेल में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देहरादून और दिल्ली के कई सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में आ गया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।
नगर पालिका परिषद मसूरी और उप जिलाधिकारी कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पते पर एक संदिग्ध मेल मिला है। मेल कथित रूप से खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया है। जिसमें नगर पालिका कार्यालय, देहरादून और दिल्ली के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है


