उत्तराखंडदेहरादून

प्रदेश भर में आज अर्थ ऑवर डे मनाया जाएगा, 8.30 से 9.30 बजे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण 

प्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर डे मनाया जाएगा।  भारत में इसका समय रात 8:30 से 9:30 बजे तक है। आज रात इस समय पर एक घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। साढ़े 8 बजते ही जब घरों, दुकानों और दफ्तरों की लाइटें एक साथ बंद होंगी तो यह सिर्फ बिजली बचाने का कदम नहीं होगा, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एक मजबूत संदेश भी होगा। आज वर्ल्ड अर्थ आवर डे की 20वीं वर्षगांठ है। आज ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता के लिए, गैर-जरूरी लाइटें और बिजली के उपकरण बंद करके #EarthHour2026 में शामिल होने की अपील की गई है।

WWF (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर/ वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) का एक सालाना कार्यक्रम है। जिसके तहत दुनियाभर के लोगों से अपील की जाती है कि वे जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए, अपने घरों और कार्यस्थलों पर गैरजरूरी लाइट्स और बिजली चालित उपकरणों को तय समय के दौरान बंद रखें। उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश है। यहां कई बड़े हाइड्रोपावर परियोजनाएं स्थापित हैं। टिहरी डैम पर टीएचडीसी की बड़ी परियोजना है।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker