उत्तराखंडदेहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी की टीम में शामिल हुए 5 नए मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पांच विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनमें मदन कौशिक (हरिद्वार), प्रदीप बत्रा (रुड़की), भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग), खजान दास (देहरादून), राम सिंह कैड़ा (नैनीताल) शामिल हैं। अभी मंत्रियों को पोर्टफोलियो नहीं बंटे हैं। शाम तक पोर्टफोलियो बांटे जाने की संभावना है।

धामी मंत्रिमंडल में लंबे समय से पांच पद रिक्त चल रहे थे, जिन्हें अब भरा गया है। नए मंत्रियों के चयन में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखने के साथ-साथ पिछले चार वर्षों में विधायकों के प्रदर्शन को भी प्रमुख आधार बनाया गया है। वहीं साल 2025 में विवादित बयान देने पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को पद छोड़ना पड़ा था, तब से धामी कैबिनेट में खाली पदों की संख्या पांच हो गई थी। इस विस्तार के साथ ही धामी मंत्रिमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे सभी पांच पद भर गए हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker