डोईवाला

डोईवाला में रेडियोलाजिस्ट का कोर्स कर रही छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम

हिमालय विश्वविद्यालय जौलीग्रांट में रेडियोलाजिस्ट का कोर्स कर रही मुजफ्फरनगर की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे मे पंखे से लटका हुआ मिला। कॉलेज प्रशासन ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।

जौलीग्रांट चौकी के एएसआइ ईश्वर सिंह सैनी ने बताया कि मृतका तान्या चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी 233/2 ब्रह्मपुरी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश यहां पर रेडियोलाजिस्ट के बीआरआइटी  की प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

पुलिस ने छात्रा के परिजनों को मुजफ्फरनगर सूचित कर देहरादून बुला लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की मौजूदगी में ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर रही है, ताकि मौत के असल कारणों का पता चल सके।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker