उत्तराखंड

आज फिर से शुरू होगी केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा

केदारनाथ धाम के लिए आज से हेली सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लेकिन मौसम खराब रहने पर हेलिकॉप्टर को शटल की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हेली सेवा संचालन शुरू करने से पहले डीजीसीए की टीम उत्तराखंड पहुंची। टीम ने गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड पर सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। साथ ही हेली कंपनियों के पायलटों और तकनीकी तैयारियों का भी आकलन किया।

छह कंपनियों के सात हेलिकॉप्टर तैयार

सेवा संचालन के लिए छह कंपनियों के सात हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड पर तैनात किए गए हैं। सभी हेली कंपनियों की ट्रायल उड़ानें सफल रहीं।

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीजीसीए टीम के साथ बैठक सकारात्मक रही है। मौसम खराब होने पर हेलिकॉप्टरों को उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी और सभी कंपनियों की शटल सेवा पर सख़्त निगरानी रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button