उत्तराखंडदेहरादून

राजधानी देहरादून : यहाँ पांच सितारा होटल में हाउसकीपिंग महिला स्टाफ के साथ हुआ दुष्कर्म

मसूरी रोड के एक पंचतारा होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप होटल में ठहरे एक नाबालिग पर लगा है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया। शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा।

दुःखद ख़बर : चैत की चैत्वाली प्रसिद्ध संगीतकार गुंजन डंगवाल का कार दुर्घटना में निधन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक फाइव स्टार होटल में उस समय चीख-पुकार मच गई जब परिवार के साथ दो दिन से यहां रूके एक किशोर ने हाउसकीपिंग की महिला कर्मी से बाथरूम में दुष्कर्म किया। महिला इस लेडीज बाथरूम में अपना फोन चार्ज पर लगाकर रही थी। इसी दौरान एक लड़का आया और उसे हाय कहा। महिला ने कहा कि हम मेहमानों से बात नहीं करते, जो चाहिए वह रिसेप्शन से लें। युवक ने दरवाजा बंद किया और महिला का हाथ खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उत्तराखंड : गुलदार का आतंक, यहाँ महिला को बनाया निवाला

महिला ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण उसकी आवाज दब गई। बाद में किशोर के बारे में महिला ने पूछताछ की तो पता चला वह छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ यहां दो दिन पहले से रूका था। होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हाउसकीपिंग महिला कर्मी का मेडिकल टेस्ट करवाने पर दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। आरोपी नाबालिग होने के कारण उसे पुलिस ने संरक्षण में ले लिया है। आज शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker