उत्तराखंडदेहरादून

राहुल गांधी आज देहरादून में फूंकेंगे चुनावी बिगुल, कांग्रेस का दावा ऐतिहासिक होगी रैली

राहुल गांधी आज देहरादून में करेंगे चुनावी शंखनाद। बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाली इस रैली में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 16 दिसंबर को देहरादून में परेड ग्राउंड में रैली करेंगे। इसके लिए यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न रूट में बदलाव किया है। रैली के मद्देनजर परेड ग्राउंड और इसके चारों ओर जीरो जोन रहेगा। यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि इसके लिए जनता से अपील भी की गई है कि वह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। ताकि, उन्हें कोई परेशानी न हो। विक्रम और सिटी बसों के रूट भी बदले गए हैं। साथ ही रैली में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए गए हैं।

कांग्रेस पार्टी की ओर से इसके लिए वृहद स्तर पर तैयारियां की गईं हैं। पार्टी नेताओं ने प्रदेशभर से करीब 50 हजार लोगों के रैली में शामिल होने का दावा किया है। बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाली इस रैली में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा। राज्य में चुनाव से पहले राहुल का यह पहला दौरा होगा। राहुल की इस रैली से पार्टी चुनावी शंखनाद का आगाज करेगी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker